इंदौर में ओलंपिया एग्जिबिशन प्राइवेट लिमिटेड और स्वस्तिक सस्टेनेबल की ओर से तीन दिवसीय इंडिया इलेक्ट्रिकल शो एवं सोलर एशिया एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। यह एक्सपो अर्बन हाट, केसर बाग रोड पर 21 से 23 मार्च तक चलेगा। संस्था के प्रोजेक्ट हेड लोकेश चौधरी के अनुसार, एक्सपो में ऊर्जा क्रांति को ध्यान में रखते हुए भारतीय विद्युत उद्योग में नई संभावनाओं पर फोकस किया जाएगा। इससे आम जनता को सस्ती बिजली मिल सकेगी। सौर और पवन ऊर्जा से बिजली की लागत में कमी आएगी। एक्सपो के प्रायोजकों में कई सरकारी कंपनियां शामिल हैं। इनमें सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड, एनटीपीसी, एनएचपीसी, पावरग्रिड, रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन और गेंट सोलर प्रमुख हैं। मध्य प्रदेश में नए कोयला ऊर्जा संयंत्र, सौर ऊर्जा पार्क और बैटरी भंडारण सुविधाओं पर काम किया जाएगा। एक्सपो से राज्य की आर्थिक नीति को मजबूती मिलेगी। व्यवसायियों को नई तकनीकें अपनाने का मौका मिलेगा। अक्षय ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। एक्सपो में लिथियम आयन बैटरी, इलेक्ट्रिक वाहन और स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से एक्सपो में आने और जानकारी हासिल करने का आग्रह किया है।