नर्मदापुरम के स्वास्तिक अस्पताल में प्रबंधन, पार्टनर और कुछ स्टाफ के बीच चल रहे विवाद में अब तीसरी एफआईआर दर्ज हुई है। अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने अस्पताल के एचआर, मैनेजर और एक महिला डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला कर्मचारी ने एचआर राजकुमार शर्मा और मैनेजर मयंक रघुवंशी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जबकि हॉस्पिटल की पार्टनर महिला डॉक्टर पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। यह एफआईआर देहात थाने में शुक्रवार देर रात को दर्ज कराई गई है। बता दें कि स्वास्तिक हॉस्पिटल के डायरेक्टर रमीज अली, हॉस्पिटल की पार्टनर महिला डॉक्टर और कुछ महिला कर्मचारियों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते दो दिनों से अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे थे। इससे पहले 27 फरवरी को डायरेक्टर और एंबुलेंस ड्राइवर की महिला स्टाफ ने धर्म परिवर्तन, अश्लील इशारे और संबंध बनाने का दबाव डालने की शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर डायरेक्टर रमीज अली और ड्राइवर मुस्ताक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था। वहीं, अस्पताल की पार्टनरशिप में शामिल महिला डॉक्टर ने भी डायरेक्टर, उसके दो भाई और चाचा पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और हॉस्पिटल छोड़ने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता बोलीं- अकेले बुलाकर छेड़छाड़ की पीड़िता हॉस्पिटल की नर्सिंग स्टाफ कर्मचारी है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि 12 फरवरी को मैं सुबह 8 से 2 बजे की ड्यूटी पर थी। इसी दिन दोपहर 2 बजे अस्पताल में स्टाफ के मीटिंग थी। मुझे 1 बजे करीब हॉस्पिटल के एचआर राजकुमार शर्मा ने फोन करके कहा कि नीचे बेसमेंट में आकर मिलो। बेसमेंट में गई तो सिर्फ राजकुमार शर्मा था। राजकुमार शर्मा छेड़छाड़ करने लगा। मैनेजर मयंक रघुवंशी भी जब भी मेरी नाइट ड्यूटी रहती थी तो मेरे साथ छेड़छाड़ करता था। जब मैंने यह बात महिला डॉक्टर को बताई तो उन्होंने मुझे जातिसूचक अपशब्द देकर अपमानित किया। 18 फरवरी को महिला ने अपने पति को जानकारी दी, जिसके बाद 28 फरवरी रात को देहात थाना पहुंची और मैनेजर, एचआर और डॉक्टर के खिलाफ धाराओं में केस दर्ज कराया। अब तक 7 लोगों पर दर्ज हुई FIR देहात थाने में तीन दिन में अब तक 3 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पहली एफआईआर में डायरेक्टर रमीज अली, ड्राइवर मुस्ताक खान, दूसरी छेड़छाड़ की एफआईआर में डायरेक्टर रमीज अली, उसके भाई अनस, इमरोज और रमीज के चाचा के खिलाफ हुई। तीसरी एफआईआर में एचआर राजकुमार शर्मा, मैनेजर मयंक रघुवंशी, महिला डॉक्टर के खिलाफ हुई है। महिला डॉक्टर हॉस्पिटल की पार्टनर भी है, जिन्होंने डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर कराई है। Post navigation स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की तैयारी में सफाई जारी:व्यवसायिक क्षेत्रों में रात में भी क्लीनिंग, शहर में दीवारों पर बनी पेंटिंग इंदौर में होगा इलेक्ट्रिकल और सोलर एक्सपो:21 से 23 मार्च तक अर्बन हाट में लगेगा मेला, सरकारी कंपनियां भी होंगी शामिल