नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में मंगलवार शाम 6.30 जबलपुर से गंगई जा रही बस दानेबाबा की पहाड़ी के पास खाई में पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से चार की स्थिति गंभीर है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नरसिंहपुर भेजा गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक कंटेनर ने बस को कट मार दिया। मोड़ पर अचानक कट लगने से चालक घबरा गया। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। तेंदूखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसआई अनिल तिवारी के अनुसार, हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस चालक की तलाश के साथ-साथ कंटेनर के कट मारने की पुष्टि के लिए भी जांच कर रही है। चार गंभीर रूप से घायल इन 6 लोगों को भी चोट आई ​​​​​​​