शिवपुरी जिले के भटनावर गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका सलमा खान का शव 3 मार्च को उसके ससुराल के पास स्थित कुएं में मिला। सलमा की शादी को अभी केवल 10 महीने हुए थे। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले फॉर्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं मिलने पर उन्होंने सलमा की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने मृतका के पति शाहिद खान और जेठ समीम खान को 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीन अन्य आरोपी अभी फरार मामले में धारा 80(2), 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसडीओपी पोहरी सुजीत सिंह भदौरिया के अनुसार तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस पुख्ता साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Post navigation तेंदूखेड़ा के पास खाई में गिरी बस, 10 यात्री घायल:4 जिला अस्पताल रेफर, ड्राइवर फरार; दानेबाबा की पहाड़ी के पास हादसा नेता प्रतिपक्ष को 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस:उमंग सिंघार ने मंत्री राजपूत पर 1250 करोड़ की संपत्ति जुटाने के लगाए थे आरोप