छिंदवाड़ा के छोटी बाजार में मंगलवार सुबह एक मानसिक रोगी ने जमकर उत्पात मचाया। आने जाने वाले लोगों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने उसको पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। टीआई उमेश गोलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह की घटना है। एक मानसिक रोगी छोटी बाजार में राहगीरों को काफी परेशान कर रहा था। हमें सूचना मिली और सूचना पाकर हमने तत्काल ही एफआरबी और पुलिसकर्मियों को भेजा गया, जाकर देखा कि एक मानसिक रोगी लोगों की गाड़ियों में हाथ मार रहा था और काफी चिल्ला रहा था। पुलिस ने उसे काबू में किया और गाड़ी में बैठाकर मानसिक रोग विभाग में उसकी जांच भी करवाई। लंबे समय से इसी जगह पर घूमता था
टीआई के मुताबिक यह व्यक्ति पहले सामान्य रूप से घूमता था, लेकिन गर्मी के कारण कुछ दिनों से अधिक आक्रामक हो गया था। उसे अभी बचा लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय में प्रतिवेदन देने की बात कही है जिसके आधार पर उसे मनोरोग अस्पताल भेजा जा सकता है।