टीकमगढ़ के बुडेरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। लार बंजरया गांव में मंगलवार को 21 वर्षीय नंदकिशोर दुबे का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। नंदकिशोर खेत में फसल को पानी देने गया था। लंबे समय तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसे खोजते हुए खेत पहुंचे। वहां उन्होंने युवक का शव पेड़ से लटका देखा। मृतक के पिता भागीरथ दुबे ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपितों से जमीनी विवाद चल रहा है। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। बुडेरा थाना प्रभारी अंकित दुबे के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप यादव के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation CM Punk Goes Off During His Promo After Calling The Rock a “bald fraud” at WWE Monday Night Raw छिंदवाड़ा में उपद्रवी युवक को पुलिस के हवाले किया:छोटी बाजार में लोगों को कर रहा था परेशान, मनोरोग अस्पताल भेजा जा सकता है