शाजापुर की कृषि उपज मंडी में भारतीय किसान संघ का 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के आराध्य देव भगवान बलराम की पूजा-अर्चना से हुई। जिला मंत्री मुकेश पाटीदार ने संगठन के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को राजस्थान के कोटा शहर में राष्ट्रीय ऋषि दांतोपंत ठेगड़ी के मार्गदर्शन में हुई। यह किसानों का, किसानों के लिए और किसानों की ओर से चलाया जाने वाला भारत का एकमात्र गैर-राजनीतिक राष्ट्रवादी संगठन है। 400 गांव समितियों में मनाया जाएगा स्थापना दिवस जिला मंत्री मुकेश पाटीदार ने कहा कि संगठन पूरे भारत में किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करता है। यह पारिवारिक भावना के साथ किसानों का उत्थान और राष्ट्र का उत्थान करता है। संगठन की रीति-नीति के मुताबिक आगामी 15 मार्च तक करीबन 400 गांव समितियों में स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिन गांवों में समिति नहीं है, वहां 11 सदस्यीय नई समिति बनाई जाएगी। तहसील अध्यक्ष सतनारायण पाटीदार ने कहा कि किसानों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला, तहसील और ग्राम समिति के अध्यक्ष, मंत्री और किसान उपस्थित रहेंगे। Post navigation छिंदवाड़ा में उपद्रवी युवक को पुलिस के हवाले किया:छोटी बाजार में लोगों को कर रहा था परेशान, मनोरोग अस्पताल भेजा जा सकता है मंदसौर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जनसुनवाई:दिव्यांगजनों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन; कलेक्टर ने सुनी समस्याएं