मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुरैना ने सबसे अधिक बकाया राशि वाले चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की है। इसी क्रम में लगभग दो दर्जन अन्य बकायेदारों के खिलाफ भी कुर्की की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मुरैना शहर में दो दर्जन से अधिक ऐसे बकायेदार हैं, जिन पर बिजली कंपनी का 40 करोड़ रुपया बकाया है। समस्त बकायेदारों को मिलाकर पूरे मुरैना जिले में कुल 700 करोड़ रुपए बकाया है। बिजली कंपनी प्रबंधन ने सर्वप्रथम उन बकायेदारों की सूची तैयार की है जिन पर सर्वाधिक राशि बकाया है। इनमें से अब तक चार बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई कर उनके घर एवं प्रतिष्ठानों पर ताला लगाया गया है। कुर्की की गई कार्रवाई 1. रजिया देवी – बकाया राशि 24 लाख 59 हजार 544 रुपए, मकान पर ताला लगाया गया 2. कसूरी बाई – बकाया राशि 36 लाख 58 हजार 168 रुपए, मकान पर ताला लगाया गया 3. भरोसी राम अग्रवाल – बकाया राशि 24 लाख 46 हजार 946 रुपए, मकान पर ताला लगाया गया 4. शिवकुमार – बकाया राशि 23 लाख 43 हजार 389 रुपए, मकान पर ताला लगाया गया नोटिस जारी किए गए पांच बकायेदार 1. कांता देवी सिकरवार – बकाया राशि 27,87,996 रुपए 2. महेंद्र प्रसाद त्रिपाठी – बकाया राशि 24,99,779 रुपए 3. निरंजन सिंह – बकाया राशि 34,76,910 रुपए 4. सतीश चंद्र माडिल – बकाया राशि 37,17,719 रुपए 5. हंसराज – बकाया राशि 32,06,019 रुपए कुर्की सूची में शामिल अन्य बकायेदार 1. रूपेंद्र कुमार, गणेशपुरा – बकाया राशि 14,21,726 रुपए 2. रामस्वरूप, गणेशपुरा – बकाया राशि 5,93,816 रुपए 3. रवि शर्मा, गणेशपुरा – बकाया राशि 5,92,085 रुपए 4. अतर सिंह, गणेशपुरा – बकाया राशि 32,53,035 रुपए 5. रामसेवक भारद्वाज, गणेशपुरा – बकाया राशि 12,44,961 रुपए 6. नाजिर खान, गणेशपुरा – बकाया राशि 5,84,200 रुपए 7. सुभाष चंद्र राजपूत, गणेशपुरा – बकाया राशि 25,65,390 रुपए 8. विशाल सिंह, दत्तपुरा – बकाया राशि 22,30,234 रुपए 9. राजपति सिंह सिकरवार, दत्तपुरा – बकाया राशि 4,82,588 रुपए 10. कमल किशोर दंडोतिया, दत्तपुरा – बकाया राशि 11,89,355 रुपए 11. मदन लाल गुप्ता, दत्तपुरा – बकाया राशि 7,64,080 रुपए 12. जगदीश पाठक, दत्तपुरा – बकाया राशि 17,94,446 रुपए 13. गोविंद प्रसाद दंडोतिया, दत्तपुरा – बकाया राशि 6,81,479 रुपए 14. गोकुल प्रसाद यादव, दत्तपुरा – बकाया राशि 6,01,328 रुपए 15. रघुवीर सिंह परमार, दत्तपुरा – बकाया राशि 13,07,899 रुपए 16. महेंद्र पाल सिंह तोमर, दत्तपुरा – बकाया राशि 6,28,877 रुपए बिजली कंपनी के उपमहाप्रबंधक अभिषेक चौरसिया का कहना है कि बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई जारी है। कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई पूरी हो चुकी है और शेष बकायेदारों के विरुद्ध भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। Post navigation This is bullying: ‘Stranger Things’ star Millie Bobby Brown calls out media for “disturbing articles” about her body घर के सामने से चोरी हुई बाइक मिली:कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा 21 साल का आरोपी