जिले के मधुसुदनगढ़ इलाके की करेला पंचायत की सरपंच दिल्ली में आयोजित सरपंचों की कार्यशाला में शामिल होंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को यह कार्यशाला आयोजित की का रही है। जिले से वह एकमात्र सरपंच हैं, जो इस कार्यशाला में शामिल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के विज्ञान भवन में सरपंचों की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए गुना जिले के मधुसुदनगढ़ इलाके की सरपंच रीना युवराज मीणा का चयन किया गया है। वह राघौगढ़ जनपद के अंतर्गत आने वाली करेला पंचायत की सरपंच हैं। सरपंच रीना युवराज मीणा ने बताया है उन्हें दिल्ली जाने की जानकारी जिला पंचायत के माध्यम से मिली है। वह जिले की एक मात्र ऐसी महिला सरपंच है, जो दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होने जा रही है। करेला क्षेत्र की पसंद से सरपंच पर निर्वाचित हुई पढ़ी-लिखी रीना मीणा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की सोच रखती हैं। अपने निर्वाचन के बाद समय-समय पर नवाचार कर सभी को लेकर साथ लेकर गांव के विकास के लिए प्रयासरत हैं। सरपंच रीना मीणा ने बताया कि उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें इस कार्यशाला में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राघौगढ जनपद पंचायत की सीईओ भी महिला हैं, जो हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। Post navigation टीकमगढ़ में शुरू हुआ हार्टफुलनेस ध्यान शिविर:तनाव और अवसाद से मुक्ति के लिए एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी हुए शामिल रंगपंचमी पर मंदसौर में निकलेगी समरसता गैर:19 मार्च को सुबह 10:30 बजे बड़े बालाजी मंदिर से होगी शुरुआत; घंटाघर पर समापन