मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर टीकमगढ़ में तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का आयोजन किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में 3 मार्च को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी मंडलोई ने कहा कि पुलिसकर्मियों को अक्सर तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इससे उनमें अवसाद बढ़ता है और कार्यक्षमता प्रभावित होती है। साथ ही कहा कि ध्यान को दैनिक जीवन में शामिल करने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शिविर में प्रशिक्षकों ने तीन चरणों में ध्यान की विधियां सिखाईं। पहले चरण में हृदय पर ध्यान, दूसरे में मानसिक बोझ को हटाने की विधि और तीसरे चरण में स्वयं से जुड़ने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे, उप पुलिस अधीक्षक दिलीप पांडे समेत विभिन्न थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस शिविर में पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण देने वाली टीम में नितिन कुमार बबेले, घनश्याम देव तेलंग, घनराम प्रजापति समेत कई अनुभवी प्रशिक्षक शामिल थे। Post navigation 2024 में महिलाओं-बच्चों से रेप, छेड़छाड के मामले घटे:बाल आयोग की वर्कशॉप में सीएम बोले- 2023 की तुलना में पिछले साल क्राइम में कमी आई दिल्ली में कार्यशाला में शामिल होंगी गुना की सरपंच:महिला दिवस पर सरपंचों की दो दिवसीय कार्यशाला होगी; गुना से एकमात्र महिला सरपंच होंगी शामिल