मंदसौर में सामाजिक समरसता मंच की ओर से 19 मार्च को रंगपंचमी पर समरसता गैर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में नगर के सभी समाजों के वरिष्ठ नागरिक और धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सर्वसम्मति से विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बताया गया कि समरसता गैर का शुभारंभ श्री बड़े बालाजी मंदिर, पुराना बस स्टैंड से सुबह 10:30 बजे महाआरती के साथ होगा। गैर का रूट होटल नीलम मार्ग, नयापुरा रोड, वरुणदेव मंदिर चौक, गणपति चौक, बड़ा चौक, वीर सावरकर पुलिया और मंडी गेट होते हुए घंटाघर तक रहेगा। घंटाघर पर कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में फाग महोत्सव समिति का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों का सामाजिक समरसता मंच ने आभार व्यक्त किया। Post navigation दिल्ली में कार्यशाला में शामिल होंगी गुना की सरपंच:महिला दिवस पर सरपंचों की दो दिवसीय कार्यशाला होगी; गुना से एकमात्र महिला सरपंच होंगी शामिल Scars of the past, hope for the future: India gear up for Australia challenge