7 मार्च की रात शहर की सड़क गूंजेंगी महिला शक्ति के जोश से। हर कदम आत्मविश्वास और बदलाव की ओर बढ़ेंगे। इस दिन शाम 7 बजे से नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी दैनिक भास्कर वुमन वॉकथॉन ‘कदम’। इसमें शहर की नारीशक्ति अपने जोश और हौसले का प्रदर्शन करेंगी। महिलाएं यहां न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी, बल्कि महिला सुरक्षा और शहर की स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प भी लेंगी। पूरे शहर के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा, जब सैकड़ों महिलाएं एक साथ अपने हौसले की मिसाल पेश करेंगी। इसमें भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। यह होगा रूट शुरुआत नेहरू स्टेडियम में संकल्प लेने के साथ होगी। वॉक यहां से गीता भवन और वहां से वापस शिवाजी वाटिका होते हुए नेहरू स्टेडियम पर खत्म होगी। इसमें इंदौर के कई महिला ग्रुप के सदस्य भी शामिल होंगी। इस तरह ले सकते हैं भाग इच्छुक महिलाएं इस क्यूआर कोड को स्कैन कर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। ये हो रहे हैं शामिल वॉकथॉन से पूर्व एक मीटिंग दैनिक भास्कर ऑफिस में हुई। इसमें शहर के अनेक बड़े वुमन ग्रुप की लीडर और मेंबर्स ने भाग लिया। सभी ने कहा कि इस आयोजन के लिए हैं तैयार हम। इस मौके पर चानी त्रिवेदी, आईएमए वुमन फोरम, प्रतिभा मित्तल, अग्रवाल महिला प्रकोष्ठ, सुरुचि मल्होत्रा, वाओ वुमन, कशिश आहूजा, ग्लैमरस ग्रुप, सुनीता जैन, एसो. ऑफ ऑल इंडिया इंडस्ट्री ‘सिद्धी’, लवी छाबड़ा, आइडल ग्रुप, विभा जैन, फिक्की फ्लो, सोनाली अरोरा, संगीता सोनी, पंजाबी महिला विकास समिति, ज्योति जैन, वामा साहित्य मंच, स्निग्धा जैन, मैराकी ग्रुप, विनीता तिवारी व संध्या रायचौधरी, इंदौर लेखिका संघ, नीता खंडेलवाल, खंडेलवाल महिला मंडल, शिल्पा राजपाल, वी वुमन, रेखा जैन, जैन महिला श्वेतांबर संघ, शीतल बड़ोले, शी इंस्पायर, सुप्रिया मदान, एम ग्रुप, किरण अग्रवाल, गार्जियस गर्ल्स, रजनी भंडारी, थैलेसीमिया वेलफेयर, आर्किटेक्ट नुपूर नामजोशी, आईआईआईडी, सुषमा दुबे, विचार प्रवाह मंच, सोनाली माखीजा, इंदौर मॉम्स, रतिका अरोरा, विटी वाइव्स, सोनाली जैन, ओ वुमनिया, भारती ठाकुर, पिंक सूटकेस, मनीषा तिवारी, सारी एंड बियॉन्ड, शंजिता जैन, एडवेंचर एंड क्रिएटिव सोल्स।