शिवपुरी में बदरवास पुलिस रविवार को अशोकनगर की रहने वाली एक महिला को पकड़कर थाने लाई। महिला ने सोशल मीडिया पर लड़कियों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी एक रील पोस्ट की थी। पुलिस जांच में पता चला कि ये वीडियो बमुरिया गांव की 23 वर्षीय रचना दोहरे ने बनाया था। रचना ने पूछताछ में बताया कि वो किसी गैरकानूनी काम में शामिल नहीं है। उसने ये रील केवल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाई थी। महिला बोली- मुझे वीडियो के दुष्प्रभाव की जानकारी नहीं थी 1 मार्च को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल हुए इस वीडियो की जांच एसडीओपी कोलारस विजय कुमार यादव और थाना प्रभारी बदरवास विकास यादव को सौंपी गई थी। रचना ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वो अशिक्षित है। उसे इस तरह के वीडियो के दुष्प्रभाव की जानकारी नहीं थी। तीन छोटे बच्चों की मां रचना ने भविष्य में ऐसा न करने का लिखित बयान दिया। एसपी बोले- भ्रामक जानकारी न फैलाए पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उसे सख्त चेतावनी के साथ छोड़ दिया। पुलिस ने उसके पति को भी समझाइश दी। एसपी अमन सिंह राठौड़ ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक जानकारी पोस्ट न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। Post navigation कुरई में 20 बैलों से भरा ट्रक जब्त:2 की मौत; तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागे उचाड़ गांव में 6 जुआरी गिरफ्तार:50 हजार रुपए और ताश की गड्डी जब्त, जुआ एक्ट में कार्रवाई