गोराघाट थाना पुलिस ने उचाड़ गांव में रविवार रात दबिश देकर नत्था के आम के पेड़ के नीचे से जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कमल गोयल के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपियों के पास से 50 हजार 700 नकद और एक ताश की गड्डी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बलबहादुर सिंह, छोटू केवट, भीकम केवट, कालीचरण चरण, रामकुमार गुप्ता और राममिलन रावत शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।