पन्ना जिले में धरमपुर थाना प्रभारी बलवीर सिंह की बर्थडे पार्टी का वीडियो सामने आया है। थाना परिसर में कल (1 मार्च) को पुलिसकर्मियों ने पार्टी रखी थी। जिसका वीडियो रविवार दोपहर को सामने आया है। हालांकि, एसपी साईं कृष्ण एस थोटा ने पार्टी में डीजे की धुन पर ठुमके लगाने वाले पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जिसकी जानकारी एसपी थोटा ने अपने X अकाउंट पर शेयर की है। शराब के नशे में जमकर ठुमके लगाए पुलिसकर्मी दरअसल, टीआई बलवीर सिंह की बर्थडे पार्टी कल पुलिस स्टाफ ने थाना परिसर में आयोजित की थी। जहां पर साथी पुलिस स्टाफ ने केक भी काटा था। इसी दौरान डीजे पर अश्लील गाने भी बजाए गए। वीडियो पुलिसकर्मी जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कुछ पुलिसकर्मी नशे की हालत में भी दिख रहे हैं। एक महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में हाथ में एक बोतल लेकर जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, महिला ने जो बोतल हाथ में ले रखी है, वह शराब की है या फिर अन्य पेय पदार्थ की है। ये जांच के बाद पता चलेगा। एसपी थोटा ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए डांस करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा है- इस घटना का संज्ञान लेकर संबंधित कर्मचारियों को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया है। घटना की जांच के लिए एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया को आदेशित किया गया है। Post navigation Jackky Bhagnani: Only talent and perseverance matter in the end इंदौर का 309वां स्थापना दिवस महोत्सव शुरू:राजा नंदलाल मंडलोई ने रखी थी नींव, कन्याकुमारी से अफगानिस्तान तक था कर मुक्त व्यापार