छतरपुर के सिंहपुर गांव में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार शाम 8 लोगों ने एक व्यक्ति और उसकी बुजुर्ग मां को डंडों से पीट दिया। पीड़ित धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उसके भाई रज्जन यादव से गांव के संतोष राय, तुइया, दीपक, मंटोला, कुक्की, राम सिंह, गोलू, सुनील और संजय ने शराब के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर विवाद हुआ। शाम को आरोपी उनके घर पहुंचे। रज्जन को नहीं पाने पर उन्होंने धर्मेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आईं बुजुर्ग मां को भी नहीं बख्शा। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया पीड़ित ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया। रात को गए तो शिकायत नहीं ली गई। अगली सुबह फिर गए, तब भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। मजबूरन धर्मेंद्र को एसपी कार्यालय जाना पड़ा। वहां उसने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। महाराजपुर थाना प्रभारी प्रशांत सेन का कहना है कि शिकायतकर्ता पक्ष के दो लोगों के खिलाफ पहले से मारपीट का केस दर्ज है। मामले की जांच चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post navigation सिंगरौली में स्मैक तस्कर पकड़ाया:यूपी से लाई 50 हजार की स्मैक बरामद, आरोपी सोनभद्र का रहने वाला रचना नगर-गौतम नगर में कल बिजली कटौती:भोपाल के 40 इलाकों में असर; गांधीनगर-बरखेड़ी में भी सप्लाई नहीं