सिंगरौली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। जयंत पुलिस ने उत्तर प्रदेश से स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामकुमार मिश्रा (35) सोनभद्र के शक्ति नगर में काली मंदिर रोड का रहने वाला है। उसके पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 50,000 रुपए है। जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति यूपी से स्मैक लेकर सिंगरौली आ रहा है। इस पर पुलिस ने सिंगरौली-यूपी बॉर्डर पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। अक्सर इस मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी होती है चौकी प्रभारी ने बताया कि जयंत क्षेत्र यूपी के शक्ति नगर से सटा होने के कारण अक्सर इस मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी होती है। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नजर रख रही है और सटीक सूचना मिलते ही कार्रवाई करती है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजवर्धन सिंह, रवि गोस्वामी और प्रधान आरक्षक सुनील मिश्रा की अहम भूमिका रही। Post navigation India vs New Zealand Live streaming, ICC Champions Trophy 2025: Where and how to watch India vs New Zealand match in India, USA and Dubai शराब के पैसों को लेकर हुआ विवाद:8 लोगों ने बेटे और बुजुर्ग मां को पीटा, पुलिस ने शिकायत लेने से किया इनकार