इंदौर सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना केडबरी 350 रुपए की गिरावट के साथ 87,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी चौरसा में 1,200 रुपए की बड़ी गिरावट देखी गई और यह 95,200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में निवेशकों की कम दिलचस्पी के कारण कीमतें नीचे आईं। कॉमेक्स में सोना वायदा 30 डॉलर गिरकर 2,860 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी वायदा 69 सेंट की गिरावट के साथ 31.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। व्यापारियों के अनुसार, अमेरिका द्वारा चीन पर 4 मार्च से 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा का बाजार पर असर पड़ा है। चीन ने इस कदम का विरोध किया है। चना कांटा 150 रु. टूटा, तुवर भी घटी चना दाल और बेसन में उपभोक्ता ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। इधर, नए चने की आवक जोरदार देखी जा रही है जबकि मिलर्स की लेवाली बेहद सुस्त होने से चना कांटे में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चना कांटा 150 रुपए घटकर 5500-5800 विशाल नया 5350-5500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। घटे दामों पर भी लेवाली कमजोर देखी गई। इधर, चना दाल में भी कारोबार कमजोर रहने से दाल के दामों में भी मंदी की उम्मीद की जा रही है। तुवर दाल में भी उपभोक्ता पूछताछ का भाव रहने से भाव कमजोर बने हुए हैं। जिससे तुवर में मिलों की मांग कमजोर रहने से भाव लगातार नीचे की ओर जा रहे हैं। शुक्रवार को तुवर में करीब 100 रुपए की ओर गिरावट दर्ज की गई। मसूर दाल में सीमित पूछताछ रहने से 50 रुपए का सुधार रहा। दूसरी ओर, मटर आयात शुल्क मुक्त समय-सीमा का 28 फरवरी आखिरी दिन है। मटर आयात शुल्क नीति पर अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से व्यापार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार मटर पर शुल्क लगने (जो भी लगे 10-20 फीसदी की स्थिति पर बाजार में हलकी मजबूती बन सकती है। यदि नोटिफिकेशन नहीं आता है तो जानकारों के अनुसार दिसंबर 2023 के पहले की यथा स्थिति बन जाएगी। मटर आयात शुल्क लगने की स्थिति में कनाडा में मटर के दाम में कमजोरी की संभावना है। मटर में बड़ी तेजी की संभावना तभी है जब आयात को प्रतिबंधित किया जाए या दिसंबर 2023 पहले की यथा स्थिति बने। पोर्ट (मुंद्रा-हजीरा और कोलकाता) पर मटर का भारी भरकम स्टॉक बताया जा रहा है। बड़े इम्पोर्टर के पैसे फंसे हुए हैं और मटर में ड्यूटी लगने की सूरत में उनकी बिकवाली निकल सकती है। यदि मटर आयात शुल्क मुक्त समय-सीमा बढ़ी तो मटर पर हल्का दबाव देखने को मिल सकता है। कंटेनर में डॉलर चना 42/44 10650, 44/46 10400, 50/52 9500, 58/60 8750 60/62 8650, रुपए प्रति क्विंटल भाव बताए गए। इंदौर मंडी में दालों के दाम मूंगफली तेल के भाव गिरे
गुजरात में कच्चे मालों की आवक बढ़ने के कारण मूंगफली तेल का प्रोडक्शन जोरों पर हो रहा है, जिससे बाजारों में मूंगफली तेल की उपलब्धता लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को इंदौर मूंगफली तेल 20 रुपए और घटकर 1420-1440 रुपए प्रति दस किलो रह गया। इस बारे में ट्रेडर्स का कहना था कि मूंगफली तेल में व्यापार खास न होने से और भाव टूटने से मूंगफली दानों पर असर पड़ा है। गुजरात में मूंगफली तेल लूज में 1400 रुपए प्रति 10 किग्रा में भी व्यापार नहीं होने की बाजार में चर्चा है। अब गुजरात में धीमी गति से गर्मी बढ़ रही है, तब मूंगफली में मुंडा पड़ने से हलकी गुणवत्ता की मूंगफली बाजार में आएगी, वो क्रेशिंग में ही चलेगी।मंडी में सोयाबीन 4100, सरसों निमाड़ी (बारीक) 5800-5900 एवरेज सरसों 5300-5400 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। इंदौर में ये हैं लूज तेल के भाव
मूंगफली तेल इंदौर 1420-1440, मुंबई मूंगफली तेल 1460 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1310-1315 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1250-1255 इंदौर पाम 1435 मुंबई सोया रिफाइंड 1340, मुंबई पाम तेल 1370, राजकोट तेलिया 2280, गुजरात लूज 1425, कपास्या तेल इंदौर 1290 रुपए प्रति दस किलो। प्लांट सोयाबीन भाव… सांगली से नई किशमिश का श्रीगणेश
सियागंज थोक किराना बाजार में महाराष्ट्र के सांगली से नए इंडियन किशमिश की आवक का श्रीगणेश हुआ। नई किशमिश बालाजी ट्रेंडिंग के कंपनी के अनिल अग्रवाल के यहां आई मुहूर्त में 210-240 रुपए किलो बिकी। वर्तमान में अंगूर के दाम ऊंचे होने के कारण नई किशमिश के दाम पिछले साल की तुलना में 20 रुपए प्रति किलो ऊंचे खुले। आगे आवक बढ़ने पर ही कीमतें दब पाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस वर्ष टर्की में भी किशमिश का उत्पादन लगभग 2 लाख टन के आसपास रहा। आमतौर पर टर्की में किशमिश का उत्पादन 2.5/3 लाख टन के आसपास रहता है।भारत वर्ष से मोरक्को, रशिया, रोमानिया, सऊदी अरब वियतनाम, श्रीलंका आदि देशों को किशमिश का निर्यात किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में किशमिश का कुल निर्यात लगभग 37 हजार टन का किया गया। शकर में सीमित पूछताछ रहने से भाव मजबूती पर टिके हुए है। शकर नीचे में 4140 ऊपर में 4200 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई। मसाले: लौंग चालू 765 से 775 तक
कालीमिर्च 675 से 680, मिनिमटर 695 से 725, मटरदाना 750 से 775, हल्दी निजामाबाद 170 से 210, हल्दी सांगली 260 से 265, जीरा 245 से 255, मीडियम 260 से 275, बेस्ट 290 से 300, सौंफ मोटी 100 से 125, बेस्ट 240 से 285, एक्स्ट्रा बेस्ट 310 से 350, बारीक 280 से 325, लौंग चालू 765 से 775, बेस्ट 800 से 810, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 265, जायफल 750 से 775, बेस्ट 800 से 820, जावत्री 1675 से 1775, बेस्ट 1875 से 1900, बड़ी इलायची 1850 से 1950, बेस्ट 2050 से 2250, पत्थर फूल 350 से 425, बेस्ट 470 से 475, बाद्यान फूल 415 से 440, बेस्ट 525, शाहजीरा खर 375 से 390, ग्रीन 875 से 885, तेजपान 480 से 500, नागकेसर 925, सौंठ 270 से 325, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2900 से 3000, मीडियम 3150 से 3300, बेस्ट 3400 से 3400, एक्स्ट्रा बेस्ट 3500 रुपए। सूखे मेवे: मुनक्का 350 से 550 तक काजू डब्ल्यू 240 नंबर 950, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 825 से 860, काजू एस डब्ल्यू 300- 800 से 815, काजू जेएच 850 से 870, टुकड़ी 800 से 840, बादाम इंडिपेंडेट 700 से 720, बेस्ट 760 से 770 अमेरिकन 770-780, मोटा दाना 850 से 900, तरबूज मगज 490 से 520, खसखस चालू 850 से 1050, बेस्ट 1100 से 1150, दिल्ली टर्की खसखस 1200 से 1225 खारक 85 से 95, मीडियम 115 से 165, बेस्ट 185 से 275, किशमिश कंधारी 320 से 350, बेस्ट 450 से 550, इंडियन 205 से 210, बेस्ट 220 से 230, चारोली 1900 से 1950, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 850 से 975, बेस्ट 1175 से 1575, मखाना 1175 से 1170 बेस्ट 1650 से 1675, पिस्ता ईरानी 1400-1450 मीडियम 1450-1500 बेस्ट 1525-1550, कंधारी मोटा 2150-2250 पिस्ता पिशोरी 2475-2600 नमकीन पिस्ता 850 से 900, अखरोट 475 से 550, बेस्ट 600 से 625, अखरोट गिरी 675 से 875 बेस्ट 1050 से 1250, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 550 केसर 165 से 175 बेस्ट 190 से 193 रुपए।