इंदौर में इस बार फरवरी के आखिरी चार दिन मौसम काफी गर्म रहा। इस दौरान लगातार तापमान बढ़ा और आखिरी दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज से मार्च माह शुरू हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि माह के शुरुआती चार दिन मौसम गर्म ही रहेगा। फिर मौसम बदलेगा। पिछले साल 1 मार्च को हल्की बारिश हुई थी। दरअसल इंदौर में फाल्गुन माह का समय ठंड से गर्मी के मौसम में परिवर्तन का समय होता है। इस माह में तापमान रोज बढ़ता जाता है। इस दौरान सतही हवाएं हल्की और दिशा में परिवर्तनशील होती हैं। उत्तर भारत से होकर जाने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से कभी-कभी बादल भी छा जाते हैं। कभी-कभी दोपहर बाद हवाएं तेज हो जाती है। इस माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर बहुत ज्यादा होता है। माह के अंत तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है। Post navigation इंदौर में सोना 350, चांदी 1200 रुपए सस्ती:मुहूर्त में किशमिश ₹240 किलो बिकी, तुवर दाल में ₹100 की गिरावट; जानिए मंडी भाव शिवपुरी की रेप पीड़िता के लिए 48 घंटे अहम:6 दिन बाद भी मासूम की हालत स्थिर; मां की CM से गुहार-उसे जिंदा मत छोड़ना