इंदौर के गुमाश्ता नगर स्थित श्री तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान का 28वां वार्षिकोत्सव 1 से 3 मार्च तक मनाया जाएगा। झालरिया पीठाधिपति स्वामी श्री घनश्यामाचार्य के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित होंगे। देवस्थान ट्रस्ट के अनुसार, 1 मार्च को सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सुबह 9:30 बजे विभिन्न पवित्र नदियों के जल से 108 कलशों का महाभिषेक किया जाएगा। भगवान का अभिषेक फलों के रस, दूध, दही, शहद और इत्र से भी होगा। पहले दिन रात 8 बजे भगवान वेंकटेश की विशेष श्रृंगार की गई प्रतिमा को पालकी में विराजमान किया जाएगा। भक्त पालकी को कंधों पर लेकर मंदिर परिसर में भ्रमण करेंगे। यात्रा में प्रभात फेरी भजन मंडल भजनों की प्रस्तुति देगा। इस दौरान गुरु परंपरा और वरदवल्लभा स्त्रोत का वाचन भी होगा। 2 मार्च को मंदिर परिसर में भव्य पुष्प बंगला सजाया जाएगा। इसकी तैयारियां पिछले तीन दिनों से चल रही हैं। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन 3 मार्च को शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। Post navigation Congress warns netas from Kerala against speaking out of turn तीन साल बाद मिली लापता किशोरी:अशोकनगर पुलिस ने धार से ढूंढा; आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज