अशोकनगर पुलिस ने मुंगावली थाना क्षेत्र से 2021 में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को धार जिले से ढूंढ लिया है। किशोरी के साथ उसकी 2 वर्षीय बच्ची भी मिली है। घटना 2 सितंबर 2021 की है। मल्हारगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत मुंगावली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। धार से आरोपी पकड़ाया एसपी विनीत कुमार जैन के निर्देश पर मुस्कान अभियान के तहत विशेष टीम बनाई गई। एसडीओपी सनम बी खान के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी का पता लगाया। पुलिस टीम ने 26 फरवरी को इंदौर से पीथमपुर होते हुए धार जिले के कालीबिल्लोद में आरोपी आकाश राय को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर किशोरी और उसकी बच्ची को मुक्त कराया गया। रेप का केस दर्ज पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।