इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स वे होते हैं जो पर्यावरण को नुकसान न पहुचाएं। ये प्रोडक्ट्स रिन्यूबल या रिसाइकिल चीजों से बनते हैं। ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स की डिमांड बीते कुछ समय में बढ़ी है। इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए ईको फ्रेंडली प्रोक्ट्स स्टोर खोले जा रहे हैं जो कमाई का बेहतरीन जरिया है। अगर आप भी कम बजट में पैसे कमाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं इको फ्रेंडली स्टोर के लिए 4 आइडियाज- 1. ऑर्गेनिक प्लांट से सजाएं स्टोर क्या करें : ऑर्गेनिक प्लांट्स के अंतर्गत इनडोर प्लांट्स, एयर प्यूरीफायर प्लांट्स, औषधीय पौधे अपने स्टोर में रखें। इसके अलावा सब्जियों के बीज भी आपके लिए कमाई का जरिया बन सकते हैं। कैसे करें : इसके लिए किसी नर्सरी से संपर्क करें। यहां से ईकोफ्रेंडली प्लांट्स की अलग-अलग वैरायटी जैसे एयर प्यूरीफायर पौधों से लेकर मेडिसिनल प्लांट खरीद कर अपने स्टोर में सजाएं। इनकी कीमत भी कम होती है और जल्दी खराब भी नहीं होते। सीमेंट, टेराकोटा, प्लास्टिक और चीनी मिट्टी के अलग-अलग आकार के गमले भी अपने स्टोर में रखें। इसके अलावा, पौधों के लिए मिट्टी, ग्रो बैग, गार्डनिंग टूल्स और देखभाल के साधन भी रखने चाहिए। इससे ग्राहकों को ऑर्गेनिक प्लांट्स के साथ अन्य चीजों की रेंज एक ही जगह मिल जाएगी। 2. लोकल फूड क्या करें : घर में पीसे मसाले, अचार, चटनी, रायते या डेजर्ट जैसी चीजें अपने मेन्यू में शामिल करें। इसकी शुरुआत अकेले भी की जा सकती है। कैसे करें : आपके बनाए खाने की पैकेजिंग साफ-सुथरी और आकर्षक होनी चाहिए। इसे पैक करने के लिए हमेशा लीक-प्रूफ और इको-फ्रेंडली कंटेनर्स का इस्तेमाल करें। अपने डिब्बों पर ब्रांड का नाम और फोन नंबर जरूर लिखें ताकि ग्राहकों को दोबारा ऑर्डर करने में आसानी हो। भारत में फूड बिजनेस शुरू करने के लिए FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) का रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यदि आपका टर्नओवर कम है, तो बेसिक रजिस्ट्रेशन से शुरुआत करें। 3. ऑर्गेनिक कपड़े क्या करें ऑर्गेनिक कॉटन, बांस, खादी जैसी चीजों से बने कपड़े फैशन वर्ल्ड के साथ ही आम लोगों को भी खूब पसंद आते हैं। पुरानी प्लास्टिक बॉटल्स या कपड़ों को रिसाइकिल करके बना फैब्रिक भी आपके स्टोर की शान बढ़ा सकता है। कैसे करें इन कपड़ों को पैक करने के लिए रीसाइकिल किए गए कागज या गत्ते के बॉक्स का इस्तेमाल करें। इन कपड़ों पर किया गया नैचुरल डाई इसकी कीमत के साथ ही डिमांड भी बढ़ाएगा। इस काम के लिए अपने राज्य के उद्योग विभाग में एमएसएमई (MSME) रजिस्ट्रेशन करवाएं। पैन कार्ड और जीएसटी (GST) नंबर भी जरूरी होगा। 4. ब्यूटी प्रोडक्ट्स क्या करें स्किन केयर के लिए हर्बल फेस पैक, नेचुरल लिप बाम और मुल्तानी मिट्टी/हल्दी-बेस्ड प्रोडक्ट्स को अपने स्टोर के लिए चुनें। हेयर केयर के लिए हर्बल शैम्पू बार, नेचुरल हेयर आइल और मेंहदी बेस्ड प्रोडक्ट खरीदें। लकड़ी या बांस के बने मेकअप ब्रश, और कॉटन पैड ग्राहकों को पसंद आएंगे। कैसे करें स्थानीय स्तर पर सर्टिफाइड ऑर्गेनिक और नेचुरल चीजें जैसे एलोवेरा, एसेंशियल ऑइल, शहद आदि चीजों से बने प्रोडक्ट्स चुनें। सामान की अच्छी क्वालिटी ही आपके ब्रांड का आधार बनेगी। ——————– Post navigation बिहार में कोचिंग बिल लाने की तैयारी:सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, स्कूल-कॉलेजों के समय नहीं होगी कोचिंग की अनुमति