सिवनी में खाद्य आपूर्ति विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और सेल्समैन को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे जबलपुर लोकायुक्त टीम ने की। कारीरात गांव के निवासी संत कुमार कनौजिया ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी आदर्श स्वसहायता समूह चलाती हैं और धान खरीदी का काम करती हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले ने धान खरीदी में कमीशन के रूप में 23 हजार रुपए मांगे थे। इसके अलावा खरीदी पूरी होने के बाद स्टॉक चेक कर घटाने के एवज में 20 हजार रुपए और मांगे गए। कुल 43 हजार की मांग को 40 हजार रुपए में तय किया गया। लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले और सेल्समैन कैलाश सनोडिया को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। डीएसपी दिलीप कुमार झरबड़े के नेतृत्व में टीआई मंजू किरण, नरेश बहरा सहित 8 सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच जारी है। Post navigation अशोकनगर के 124 युवाओं को नौकरी मिली:119 लोगों को 3.14 करोड़ का स्वरोजगार लोन मिला; युवा संगम में कंपनियों ने दिखाई रुची जॉब एजुकेशन बुलेटिन:10वीं पास के लिए 2756 भर्तियां, मेडिकल ऑफिसर्स की 276 वैकेंसी; राजस्थान में शिक्षा संजीवनी बीमा योजना शुरू