अशोकनगर के नेहरू महाविद्यालय में युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बड़े अवसर मिले। कार्यक्रम में 9 निजी कंपनियों ने भाग लिया। जिसमें 263 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 124 को नौकरी के ऑफर लेटर मिले। कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 119 लाभार्थियों को 3 करोड़ 14 लाख रुपए का वितरण किया गया। इनमें मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पिछड़ा वर्ग मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, टांट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और पीएम स्वनिधि योजनाएं शामिल हैं। रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही सरकार
कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव भारिल्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सरकार युवा संगम के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। युवाओं को जॉब एक्स पोर्टल की जानकारी दी
कार्यक्रम में विश्व अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड 2025 के पोस्टर का लोकार्पण भी किया गया। आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल विभाग ने युवाओं को जॉब एक्स पोर्टल की जानकारी दी। जिला प्रशासन हर माह के चौथे शुक्रवार को युवा संगम का आयोजन करता है।