शिवपुरी में बुधवार को नगर पालिका के मानस भवन में एक कर्मचारी का शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो ‘यो यो सिंह जाट’ नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया गया था। मानस भवन में बिना इजाजत के कोई भी अंदर नहीं जा सकता। इसके बावजूद कर्मचारी यहां बैठकर शराब पी रहे हैं। नगर पालिका यहां अस्थायी और स्थायी कर्मचारियों को तैनात करता है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
इससे पहले भी कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में एक वार्ड बॉय का शराब पीते हुए वीडियो सामने आया था। जिसके बाद सीएमएचओ ने उसे सस्पेंड कर दिया था। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।