केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अपने बड़े बेटे कार्तिकेय और होने वाली बहू अमानत के साथ पौधारोपण किया। कार्तिकेय और अमानत की 6 मार्च को शादी है। उम्मेद पैलेस में आज मेहंदी की रस्म होगी। रात को संगीत का प्रोग्राम होगा। मंत्री अपनी पत्नी साधना सिंह, बड़े बेटे कार्तिकेय (दूल्हा), छोटे बेटे कुणाल, छोटी बहू रिद्धी और कुछ रिश्तेदारों के साथ मंगलवार को ही जोधपुर पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर चौहान के समधी शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल ने बारात का स्वागत किया। बाद में दोनों परिवार और रिश्तेदार एयरपोर्ट से सीधे उम्मेद भवन पैलेस पहुंचे थे। आज भी मेहमानों का आना जारी रहेगा। दोपहर में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर आएंगे। उम्मेद पैलेस में मंत्री का जन्मदिन किया सेलिब्रेट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। इस खास मौके को वर-वधू दोनों पक्षों ने मिलकर सेलिब्रेट किया। उम्मेद पैलेस में दोनों परिवार और उनके रिश्तेदार मंगलवार को पहुंच गए थे। रात को दोनों परिवार ने रात 12 बजते ही मंत्री शिवराज से बर्थ-डे का केक कटवाया। इससे पहले म्यूजिक प्रोग्राम हुआ, जिसमें वर-वधू ने डांस परफॉर्मेंस दी। दोनों ने मेहंदी लगाके के रखना…इश्क है, ये इश्क है…पर साथ डांस किया। आज दिन में मेहंदी, शाम को संगीत सूत्रों के अनुसार कार्तिकेय-अमानत के विवाह समारोह के तहत आज दिन में मेहंदी का कार्यक्रम होगा। शाम को संगीत होगा, जिसमें दोनों परिवार लोग गीत-संगीत का आनंद लेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिवराजसिंह के छोटे बेटे की शादी के दौरान भी केंद्रीय मंत्री चौहान ने ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों… और उनकी पत्नी साधना सिंह ने चंदा है तू मेरा सूरज है तू…गीत गाकर बेटे की शादी के जश्न को यादगार बना दिया था। मेहमानों का जोधपुर आना शुरू शादी में शामिल होने देश के कई दिग्गज राजनेता, उद्योगपति भी जोधपुर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को उद्योगपति अरुण नायर सहित अन्य मेहमान जोधपुर पहुंचे थे। मेहमानों के लिए होटल आईटीसी वेलकम, होटल रेडिसन और अजीत भवन में ठहरने का इंतजाम किया हैं। जोधपुर एयरपोर्ट पर नियमित फ्लाइट्स के साथ-साथ 4-5 चार्टर विमान से आज भी मेहमान आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्रसिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित देश व प्रदेश के कई अन्य मंत्री भी शादी समारोह में शिरकत करेंगे। मंत्री ने उम्मेद पैलेस में वर-वूध के साथ किया पौधारोपण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने आज सुबह उम्मेद पैलेस में पौधारोपण किया। मंत्री ने 19 फरवरी 2021 को पत्नी साधना सिंह के साथ नर्मदा नदी के तट पर अमरकंटक में पौधा लगाया था। उस दौरान पौधारोपण करने का संकल्प लिया था। तब से लेकर अब तक शिवराज देश के करीब 20 राज्यों में 4 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। इसके साथ ही वे अक्सर लोगों को अपने जन्मदिन, शादी और वर्षगांठ पर पेड़ लगाने की अपील करते रहते हैं। बनारस में हुआ था प्री-वेडिंग शूट शिवराज की होने वाली बहू अमानत प्रसिद्ध शूज निर्माता कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं। अमानत ने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। कार्तिकेय और अमानत दोनों की सगाई पिछले साल 17 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। हाल में दोनों ने बनारस में अपना प्री-वेडिंग शूट करवाया था। इसका वीडियो अमानत के पिता अनुपम बंसल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। बनारस के गंगा घाट पर दोनों व्हाइट आउटफिट में फोटो शूट करते नजर आ रहे हैं। फोटो में देखिए प्री-वेडिंग शूट… मंत्री और उनका परिवार मंगलवार को जोधपुर पहुंचा था। जोधपुर एयरपोर्ट से परिवार की फोटो- उम्मेद पैलेस क्यों हैं खास दुनिया के बड़े निजी आवासीय परिसर में शामिल सूत्रों के अनुसार- मंत्री पहले उदयपुर में बेटे की शादी करने वाले थे। दिसंबर (2024) में राजस्थान दौरे के दौरान जोधपुर में उम्मेद पैलेस देखा और अपना मन बदल लिया। उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर के वर्ल्ड फेमस ‘छित्तर’ के पत्थर से बना है। इस कारण ये ‘छित्तर पैलेस’ के नाम से भी जाना जाता है। मारवाड़ के शाही परिवार का यह निवास दुनिया में सबसे बड़ा निजी आवासीय परिसर है। हालांकि, पिछले कई सालों से इसके 3 में से एक हिस्से में होटल का संचालन ताज समूह की ओर से किया जा रहा है और दूसरे में म्यूजियम बना हुआ है। एक हिस्सा निजी आवास के रूप में है। उम्मेद पैलेस में विवाह समारोह के लिए 4 इनडोर हॉल और 4 आउटडोर लॉन हैं। इन इनडोर स्थलों में मारवाड़ हॉल, राठौड़ हॉल, चैंबर ऑफ प्रिंसेस हॉल हैं। इसी तरह आउटडोर स्थलों में बदरी लॉन, यहां का सबसे बड़ा स्थल है। इसके अलावा लांसर लॉन, द म्यूजियम कोर्ट यार्ड और फाउंटेन कोर्ट यार्ड भी हैं। 14 साल निर्माण में लगे थे एक दौर ऐसा था, जब मारवाड़ में अक्सर अकाल पड़ता था। 1920 के दशक अकाल भी ऐसा ही था, जिसमें लगातार 3 साल तक भयंकर सूखा पड़ा था। बारिश नहीं होने से मारवाड़ के लोगों के सामने पलायन का संकट उठ खड़ा हुआ था। तब मारवाड़ के 37वें राठौड़ शासक तत्कालीन महाराजा उम्मेद सिंह ने अपनी प्रजा की आजीविका चल सकें, इसके लिए मेहरानगढ़ दुर्ग से 6.5 किलोमीटर दूरी पर पैलेस बनवाने का निर्णय किया था। उन्होंने इसका प्लान तैयार करने की जिम्मेदारी वास्तुकार हेनरी वॉन लानचेस्टर (लैंचेस्टर एड्विन लुटियंस के समकालीन थे, जिन्होंने दिल्ली सरकार के परिसर की इमारतों की योजना बनाई थी) को सौंपी थी। 19 नवंबर 1929 को खुद महल की नींव रखी। 14 साल तक इसका निर्माण कार्य चला। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी की यह खबर भी पढ़िए… शिवराज सिंह चौहान परिवार संग जोधपुर पहुंचे:पत्नी साधना ने कराया मुंह मीठा; दूल्हे कार्तिकेय बोले- नए जीवन की शुरुआत की खुशी केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्नी साधना सिंह ने बेटे की शादी की खुशी में उन्हें मिठाई खिलाई। (पढ़ें पूरी खबर) जोधपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के बेटे की शादी:6 मार्च को उम्मेद भवन पैलेस में होगा समारोह; भोपाल-दिल्ली में होंगे रिसेप्शन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान के बड़े बेटे की शादी 6 मार्च को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। शादी समारोह में उद्योग जगत से लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े दिग्गज शामिल होंगे। (पढ़ें पूरी खबर) Post navigation When Abhishek Bachchan addressed whether people were harsh on him for being Amitabh Bachchan’s son and if nepotism worked against him: ‘If I’m worthy of being compared…’ – EXCLUSIVE देवास में शादी से लौट रहे मजदूर की मौत:3 बच्चों के पिता को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; शिप्रा ब्रिज पर हुआ हादसा