देवास सड़क हादसे में तीन बच्चों के पिता की मौत हो गई। मृतक अनिल रावत (30) अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए संजय नगर आया था। घटना मंगलवार रात की है। अनिल अपने साथी सतीश के साथ दोपहिया वाहन पर घर लौट रहा था। शिप्रा ब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी मृतक गोगिया डबलचौकी का रहने वाला था और मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था। अनिल के परिवार में पत्नी, तीन बच्चे, माता-पिता और भाई हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश कर रही है। Post navigation शिवराज सिंह चौहान ने उम्मेद पैलेस में किया पौधारोपण:जोधपुर में मेहमानों का आना शुरू, मेहंदी और संगीत आज; शादी कल भोपाल में खून से लथ-पथ मिली लाश की हुई शिनाख्त:संदिग्ध हालात में हुई थी मौत, एक दिन पहले लापता हुए थे अधेड़