कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 20 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। मंत्री राजपूत ने अपने वकील निखिल रोहतगी के जरिए नेता प्रतिपक्ष को यह नोटिस भेजकर 15 दिनों में जवाब मांगा है। राजपूत के वकील बोले- मेरे क्लाइंट पर झूठे आरोप लगाए मंत्री राजपूत के वकील ने अपने नोटिस में लिखा है कि, जिन व्यक्तियों से मेरे क्लाइंट (मंत्री राजपूत) का कोई वित्तीय या व्यवसायिक संबंध नहीं हैं। आपने झूठा और दुर्भावनापूर्वक दावा किया है कि मंत्री गोविंद राजपूत के किसी वीरेश तुभराम और संजय डांडे नाम के व्यक्तियों से वित्तीय संबंध हैं। आपने आरोप लगाया है कि, मंत्री ने इन व्यक्तियों के नामों से पैसों का लेनदेन किया है। ये आरोप पूरी तरह से निराधार है। इनका कोई कानूनी आधार नहीं हैं। आपने (नेता प्रतिपक्ष) ने दावा किया है कि, मंत्री राजपूत के ओएसडी संजय श्रीवास्तव हैं। श्रीवास्तव के जरिए प्रॉपर्टी में पैसा निवेश किया गया है। ये आरोप गलत हैं कि, श्रीवास्तव मंत्री के ओएसडी हैं। इस तरह नेता प्रतिपक्ष द्वारा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वकील ने झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर बिना शर्त माफी न मांगने पर 20 करोड़ रुपए बतौर मानहानि के अदा करने को कहा है। नेता प्रतिपक्ष बोले- नोटिस से डरेंगे नहीं, कोर्ट में भी जवाब देंगे मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री गोविंद राजपूत द्वारा भेजे गए मानहानि के नोटिस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- नोटिस का जवाब भी देंगे और कोर्ट भी जाएंगे। न डरे हैं, न डरेंगे। पटवारी का पलटवार- बीजेपी का डरा हुआ चेहरा दिखा जनता जानना चाहती है लूट का संगठित अपराध कैसे हुआ नेता प्रतिपक्ष द्वारा नोटिस भेजे जाने के मामले पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा- बेहतर यह होगा कि परिवहन विभाग में करोड़ों के भ्रष्टाचार से घिरी भाजपा सरकार और उसके परिवहन मंत्री को पहले पूछे गए सवालों और आरोपों का जवाब देना चाहिए। मप्र के साथ पूरे देश की जनता जानना चाहती है कि परिवहन विभाग में लूट का संगठित अपराध कैसे हुआ और अवैध वसूली की बंदरबांट का प्रबंधन कैसे तरह किया गया? आगे उन्होंने कहा पिछले 20 साल में भाजपा के 2 मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में 2000 करोड़ से भी ज्यादा की वसूली के आरोप हैं। यदि मध्यप्रदेश सरकार चुप है, तो इसका जवाब प्रधानमंत्री दें। एमपी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता प्रतिपक्ष के साथ है। जब तक सभी सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे, भ्रष्टाचार की इस लड़ाई को हम मिलकर लड़ते रहेंगे। ‘परिवहन घोटाले का सच बजट सत्र में सामने लाएंगे’ मध्यप्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने X पर लिखा- 20 करोड़ रुपए “Operation Lotus” के तहत सरकार गिराने के लिए मिलते हैं, मंत्री जी, ना की सौरभ शर्मा जैसे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए?। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी को मानहानि का नोटिस भेजकर, मोहन सरकार के मंत्री गोविंद राजपूत ने भाजपा की घबराहट पर सरकारी मुहर लगा दी है। परिवहन घोटाले का सच इस बजट सत्र में सामने लाकर रहेंगे। ये भी खबर पढ़ें… सिंघार बोले-मंत्री राजपूत ने RTO की वसूली का रैकेट संभाला आरटीओ के करोड़पति पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार पर सौरभ को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ के घर मिले दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए। 40 दिन फरारी के दौरान वह कहां रहा? किसने मदद की? इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह सच सामने आना चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर…. Post navigation फॉर्च्यूनर की मांग पर नवविवाहिता की हत्या का आरोप:भटनावर में कुएं से मिला 21 साल की सलमा का शव, पति-जेठ गिरफ्तार NBA Offseason Rumor: Los Angeles Lakers could sign $125 million Utah Jazz forward as the ‘missing piece’ for Big 3 with LeBron James and Luka Doncic