पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सौसर विधायक विजय चौरे के विवादित बयान का विरोध पांढुर्णा में मंगलवार को देखने को मिला। दोनों नेताओं ने छिंदवाड़ा में ‘लाशें बिछा देने’ जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे शहर के तीन शेर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर दोनों नेताओं का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बयान का विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े और मंडल अध्यक्ष नरेश वाघाले के नेतृत्व में कई भाजपा नेता शामिल हुए। पार्षद महेंद्र घोड़े, दुर्गेश उईके सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। Post navigation Amazon working on an advanced AI model to take on OpenAI’s GPT 4o खंडवा में 7वीं की छात्रा बोली- अंकल ने छेड़छाड़ की:कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई; पूर्व मकान मालिक पर पॉक्सो में केस