खंडवा में एक सातवीं कक्षा की छात्रा ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा अपने परिवार के साथ आरोपी के घर पर पहले किराये से रहते थे। उस दौरान मकान मालिक ने छेड़छाड़ की। यहां तक की शादी और धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाया। छात्रा के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय छात्रा ने शिकायत में बताया कि, वह फिलहाल रामनगर क्षेत्र में उसकी मां के साथ रहती है। पूर्व में गुलमोहर कॉलोनी स्थित जाकिर चौहान के मकान में किराये से रहते थे। घटना जनवरी महीने की है। तारीख मुझे याद नहीं है। एक दिन जाकिर अंकल शाम के समय घर पर आए और उन्होंने कहा कि तुझे गाड़ी चलाना सीखाऊंगा। मुझसे शादी कर ले और मेरा धर्म अपना लें। दो दिन बाद वापस घर आया और की छेड़छाड़
मैंने डर के कारण मां को घटना के बारे में नहीं बताया। दो दिन बाद फिर से जाकिर अंकल आए, उस समय मैं घर में पलंग पर बैठी थी। अंकल मेरे पास आकर बैठ गए। मुझे कहने लगा कि चल तेरी मम्मी के पास छोड़ दूं। मैंने कहा कि मम्मी तो घर ही आने वाली है। अंकल ने फिर से शादी की बात दोहराई। मेरे साथ छेड़छाड़ की। मैं भागकर पड़ोस में आंटी के घर चली गई। इसके बाद हमने मकान खाली कर दिया।