मंगलवार दोपहर को महादेव जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। बोलेरो में सवार 9 लोग घायल हुए हैं। जिनमें एक बच्ची समेत 3 को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार जिले के चांद के आमगांव के दयाराम चौरिया अपनी पत्नी सरिता चौरिया, बेटी बीरा चौरिया और अन्य रिश्तेदारों के साथ बोलेरो वाहन से महादेव जा रहे थे। तामिया के ढलान पर वाहन का एक पहिया निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घायल खतरे से बाहर इस हादसे में चालक सहित परिवार के तीन सदस्य गंभीर और अन्य 6 लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। Post navigation अब 100% दिव्यांग सबसे पहले नौकरी के हकदार:इंदौर हाईकोर्ट ने रद्द किए इंदौर, कन्नौद और जावरा के विज्ञापन शाजापुर के बेरछा में राज्य स्तरीय लोकोत्सव:कबीर भजन गायक बाबूलाल धौलपुर की टीम ने दी प्रस्तुति; जिले के प्रभारी मंत्री भी रहे मौजूद