शाजापुर जिले के बेरछा में राज्य स्तरीय लोकोत्सव का आयोजन मंगलवार को किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, मध्य प्रदेश शासन भोपाल और जिला प्रशासन शाजापुर के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा भी मौजूद है। कार्यक्रम का आयोजन बेरछा इंडियन पेट्रोल पंप के पास स्थित एक निजी गार्डन में हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध कबीर भजन गायक बाबूलाल धौलपुर और दिनेश कुमार धौलपुरे की टीम ने गणेश वंदना से की। कलाकारों ने कबीर भजन, पारंपरिक लोकगीत और नशा मुक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। धौलपुरे टीम में कई कलाकार शामिल थे। इनमें राजेश धौलपुरे, आदित्य धौलपुरे, विजय कुमार अहिरवार, कचरू लाल गोयल, भेरुलाल परमार और गोरधनलाल गुलेरिया प्रमुख थे। कार्यक्रम में शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे। धौलपुरे टीम की प्रस्तुति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।