कान्हा नेशनल पार्क के सूपखार वन परिक्षेत्र के वृत पटुवा में कक्ष क्रमांक 319 में एक 4 साल का नर बाघ मृत मिला है। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत का कारण अन्य बाघों के साथ हुआ संघर्ष माना जा रहा है। बाघ के जबड़े की निचली हड्डी टूटी हुई मिली है, जो मौत का मुख्य कारण बन गई। घटना की सूचना मिलते ही एनटीसीए नई दिल्ली और मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक कार्यालय, भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जांच की गई। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. संदीप अग्रवाल और पशु चिकित्सक डॉ. राकेश वारेश्वा ने मृत बाघ का पोस्टमॉर्टम किया। जांच में पाया गया कि बाघ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित थे। वन विभाग ने मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Post navigation नाकाबंदी के बाद भी दो कार से पशु तस्कर फरार:टीआई सहित 10 लोगों की पुलिस टीम आरोपियों को नहीं पकड़ पाई, 13 मवेशियों को गोशाला भेजा विदिशा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी पर मारा छापा:मुगल टोला स्थित डेयरी से दूध, घी, मावा, पनीर और दही के नमूने लिए