विदिशा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मुगल टोला स्थित एक डेयरी का निरीक्षण किया। टीम ने मंगलवार को दूध, घी, मावा, पनीर और दही के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य लैब भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए ये अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। डेयरी संचालकों को दिए निर्देश जांच दल ने डेयरी संचालकों को साफ-सफाई रखने, खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने और एक ही तेल का बार-बार उपयोग न करने जैसे निर्देश दिए हैं। सैंपलिंग अभियान नियमित जारी विभाग की टीम लगातार शहर में सैंपलिंग अभियान चला रही है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Post navigation कान्हा नेशनल पार्क में 4 साल के बाघ की मौत:अधिकारियों ने किया अंतिम संस्कार, जबड़े की टूटी हड्डी बनी मौत का कारण फुटबॉल में नीमच ने महू को 5-1 से हराया:इंदौर में चल रही स्पर्धा में नीमिष-आकाश ने दागे दो-दो गोल, रायसेन ने राजमोहल्ला को 1-0 से दी मात