सिवनी में कोतवाली पुलिस की 10 लोगों की टीम के सामने से दो पशु तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए और वे हाथ मलते रह गए। यह घटना मंगलवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच बाइपास की है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मारुति सुजुकी और एक्सयूवी कार में 13 पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद टीआई सतीश कुमार तिवारी 9 लोगों की टीम लेकर नाकाबंदी करने के लिए पहुंचे। बाइपास पर दोनों कारों को रोका गया। टीआई का कहना है कि कार रुकते ही दोनों आरोपी भाग गए। अब सवाल यह है कि 10 पुलिसकर्मी दो आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ पाए। हालांकि पुलिस ने सभी पशुओं को गोशाला भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। Post navigation Balancing Growth and Sustainability: The Road to Responsible Sourcing कान्हा नेशनल पार्क में 4 साल के बाघ की मौत:अधिकारियों ने किया अंतिम संस्कार, जबड़े की टूटी हड्डी बनी मौत का कारण