इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में ऑनर किलिंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा पार्षद समर्थक मोनू जोशी पर कुछ लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का आईसीयू में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की शुरुआत में पुलिस ने पहले आरोपी पक्ष की एफआईआर दर्ज की, लेकिन जब यह सामने आया कि मोनू को गंभीर चोटें आई हैं, तो दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। प्रेम विवाह बना हमले की वजह द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता गोलू मराठा ने कृष्णा नायक, कमल नायक और सपना नायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गोलू के अनुसार, मोनू जोशी और कृष्णा की बहन के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों कुछ समय पहले बिना बताए घर से चले गए और लव मैरिज कर ली। बाद में युवती के परिजनों ने उसे ढूंढ़कर दूसरी जगह शादी करा दी। और इसके बाद से ही वे मोनू से रंजिश रखने लगे। देर रात दोस्त के साथ बैठा था मोनू जानकारी के मुताबिक 2 मार्च की रात करीब 11 बजे मोनू जोशी अपने दोस्त रूपेश के साथ शर्मा मांगलिक भवन में बैठा था। तभी कृष्णा अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचा और अपशब्द कहने लगा। विवाद बढ़ने पर कृष्णा और उसके परिवार ने लोहे की रॉड और बेसबॉल बैट से मोनू पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद गोलू ने अपने अन्य दोस्तों को बुलाया और मोनू को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, कृष्णा नायक की शिकायत पर पुलिस ने मोनू जोशी, गोलू मराठा और आकाश उर्फ अक्की के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। कृष्णा का आरोप है कि मोनू और उसके साथियों ने उसकी दुकान पर पथराव किया और उसके हाथ में चोट आई। अस्पताल में बढ़ा विवाद घटना के बाद जब पुलिस कृष्णा को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गई, तो वहां मोनू के परिजनों से उनका आमना-सामना हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। मोनू के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले आरोपियों की एफआईआर दर्ज कर ली, जबकि मोनू की हालत बेहद गंभीर थी। जब यह जानकारी टीआई राहुल राजपूत को मिली, तो उन्होंने मोनू की तरफ से भी मामला दर्ज कराया। बीजेपी पार्षद समर्थक था मोनू जोशी मोनू जोशी भाजपा पार्षद शानू शर्मा का कट्टर समर्थक है। वह उनकी गाड़ी चलाता है। जिस शर्मा मांगलिक भवन में उस पर हमला हुआ, वह भी शानू शर्मा के परिवार का है। मोनू का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। कुछ समय पहले द्वारकापुरी वाइन शॉप के बाहर हुई मारपीट के मामले में भी पुलिस ने उसे आरोपी बनाया था। Post navigation Minister Dhananjay Munde resigns from Devendra Fadnavis cabinet over aide’s link to Beed sarpanch murder सागर संभाग में 15 मई तक होगी गेहूं खरीदी:किसान 31 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपए तय