सागर संभाग के लिए 17 मार्च से 5 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जाएगा। जिसको लेकर किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। 31 मार्च तक किसान पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की नि:शुल्क और सशुल्क दोनों व्यवस्थाएं की गई हैं। नि:शुल्क व्यवस्था के तहत सहकारी समितियां, सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र, ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, जनपद पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र और तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है। इसी प्रकार सशुल्क व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के माध्यम से भी पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन पोर्टल https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx उपार्जन है। गेहूं उपार्जन के लिए होगी स्लॉट बुकिंग प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरुण शमी ने सागर संभाग की उपार्जन को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए है कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के गेहूं उपार्जन की अवधि के दौरान उपार्जन केंद्रों पर आने वाले किसानों के लिए सभी सुविधाएं होनी चाहिए। उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए शेड, पीने के पानी, प्रतीक्षा कक्ष, दरियां, टेबल, कुर्सी, शौचालय आदि का पर्याप्त प्रबंध करें। समिति स्तर पर पर्याप्त बिजली की सुविधा, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक उपार्जन उपकरण और किसानों की जानकारी के लिए सूचना पटल पर उपार्जन संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाए। गेहूं के लिए तय किया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 के संबंध में किसानों को जागरूक करें। ताकि गेहूं खरीदी केंद्रों तक अधिकतम पंजीकृत किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे। किसानों को गेहूं उपार्जन के बाद जल्द भुगतान भी किया जाए। गेहूं उपार्जन में स्लॉट बुकिंग की वैधता अवधि 7 कार्य दिवस रहेगी। स्टॉल की बुकिंग किसी भी उपार्जन केंद्र के लिए की जा सकती है। स्लॉट बुकिंग कुल विक्रय योग्य मात्रा की एक बार में ही करनी होगी।