बड़वानी में स्वामी अमूर्तानंदपुरी सेवा न्यास की ओर से संचालित स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला का सातवां कार्यक्रम होने वाला। मंगलवार सुबह अंजड़ नगर में बैठक रखी गई। इसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। यह कार्यक्रम 16 मार्च, रविवार को स्थानीय ठीकरी रोड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रात 8 बजे से होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रज्ञा प्रवाह के मध्य और पश्चिम क्षेत्र के संयोजक विनय दीक्षित शामिल होंगे। वे पंच परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखेंगे। पिछले 6 साल से हो रहा है कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले छह सालों से निरंतर किया जा रहा है। इसका मकसद युवा पीढ़ी को देश की भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक स्थिति के बारे में बताना है। साथ ही भारतीय संस्कृति और प्राचीन परंपराओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए समिति सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें मंच सज्जा, बैठक व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और पार्किंग व्यवस्था प्रमुख हैं। समिति की महिला सदस्यों को घर-घर जाकर अन्य महिलाओं को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है। Post navigation सागर संभाग में 15 मई तक होगी गेहूं खरीदी:किसान 31 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपए तय हनुमानजी का नाम लेकर विरोध दर्ज कराएंगे मंत्रालय कर्मचारी:मांगों को लेकर 1000 से ज्यादा कर्मचारी आज करेंगे सुंदरकांड पाठ