घंसौर थाना क्षेत्र के सारसडोल गांव के पास सोमवार रात एक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार सहमत और सुमेरी विवाह समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे खुदरगांव निवासी अमनसिंह कुलस्ते की साइकल से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को पहले घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही से हादसे हो रहे हैं।