भस्म आरती में अनुमति और महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर अवैध वसूली को लेकर पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है। इसके बाद भी बदमाश श्रद्धालुओं से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात भस्म आरती की परमिशन दिलवाने के नाम पर चार महिला श्रद्धालुओं से 8500 रुपए की ठगी कर ली गई। मामले की खबर लगते ही मंदिर प्रशासक ने आरोपी पर कार्यवाही करने की बात कही है। पुणे से चार महिलाएं रेशमा धनंजय जगताप, ऋतुजा बालू मुढे, विद्या तुषार भूमकर और मोनिका सुनील पायगुडे रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। उनकी इच्छा थी कि वे सोमवार तड़के होने वाली भस्मआरती में शामिल हो। शाम 5.30 बजे दीपक वैष्णव महिलाओं के संपर्क में आया। अनुमति दिलवाने के नाम पर उसने शाम 6 बजे महिलाओं से 8500 रुपए ऑनलाइन जमा करवा लिए। इधर मंदिर समिति के सदस्य ने भी महिलाओं के लिए अनुमति बनाकर उनके मोबाइल नंबर पर भेज दी। उन्हें सूचित किया तो महिलाओं ने राजेंद्र गुरुजी को पूरा वाकया बताया। महिलाओं ने दीपक वैष्णव से मोबाइल नंबर 9981946577 पर चर्चा कर रुपए वापस मांगे। पहले तो उसने रुपए देने से इनकार कर दिया। मामले में मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि मामले में संज्ञान लिया है जांच करवाकर जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इधर महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि रात को फरियादी महिला ने आवेदन दिया था जिसके बाद ठगी करने वाले दीपक को बुलावा कर श्रद्धालुओं की पूरी राशि 8500 रुपए वापस करवा दी है। Post navigation सतना मेयर की फैक्ट्री पर 65 लाख टैक्स बकाया:शासन ने कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से मांगी जांच रिपोर्ट सिंगरौली में 23 जुआरी गिरफ्तार:पुलिस ने 15 लाख का माल किया जब्त; UP से भी आए थे खेलने