सिंगरौली जिले की विंध्यनगर थाना पुलिस ने सोमवार को जुए के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस ने यहां 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 1,46,700 रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि मुखबिर से नवानगर थाना क्षेत्र के माजन खुर्द में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नवानगर थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार टीमें गठित की गईं। इनकी हुई जब्ती पुलिस टीम जब खुले खेत में पहुंची, तो वहां 25-30 लोग जुआ खेलते मिले। कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने 23 आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से 16 बाइक भी बरामद हुईं, जिनकी कीमत 13,53,300 रुपए आंकी गई है। कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कई आरोपी उत्तर प्रदेश से जुआ खेलने आए थे। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रामसुख यादव और पुलिस लाइन सिंगरौली से सूबेदार आशीष तिवारी सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। Post navigation भस्म आरती के नाम पर महिला श्रद्धालुओं से ठगी:पुलिस ने वापस करवाए 8500 रुपए, प्रशासक ने कहा कार्यवाही होगी अभी नहीं टूटेंगे मोतीनगर बस्ती के 384 मकान:हाईकोर्ट ने 4 सप्ताह का स्टे दिया, 1 अप्रैल को होगी सुनवाई