कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव में बाबूजी पैनल ने सभी पदों पर जीत हासिल की है। विजय नगर स्थित केके कॉलेज में आयोजित चुनाव में रविवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव अधिकारी अनूप शुक्ला के अनुसार कुल 42 उम्मीदवार मैदान में थे। 3940 सदस्यों में से 1678 ने मतदान किया। बाबूजी पैनल के सभापति उम्मीदवार संजय शुक्ला सहित सभी प्रत्याशी विजयी हुए। पारदर्शी पैनल के सभी उम्मीदवार चुनाव हार गए। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर 306 नए सदस्यों को जोड़ा गया था। इनमें से 184 ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 1494 मतों की गिनती के आधार पर परिणाम घोषित किया गया है। कोर्ट के आदेश से जुड़े सदस्यों के मतों की गणना अलग से होगी। इनका परिणाम भी कोर्ट के निर्देश पर ही जारी किया जाएगा। संस्था के इतिहास में भाजपा नेता विष्णुप्रसाद शुक्ला 36 वर्षों तक सभा के अध्यक्ष रहे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र संजय शुक्ला को अध्यक्ष बनाया गया। संजय के अध्यक्ष बनने के ढाई साल बाद सभा दो गुटों में बंट गई। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। पारदर्शी पैनल का नेतृत्व विकास अवस्थी कर रहे हैं। यह उम्मीदवार थे आमने-सामने मंत्री- अनूप वाजपेयी, विकास अवस्थी सभापति- संजय शुक्ला, अरविंद मिश्रा उपसभापति- उमाशंकर पांडे, कमलेश पांडे, जगदीश दीक्षित, राजेश्वरी तिवारी, सुरेंद्र वाजपेयी एवं सुलेखा शुक्ला (तीन पद) उपमंत्री- अर्चना अवस्थी, उमेश पांडे कोषाध्यक्ष- अखिलेश त्रिपाठी, उमाकांत दीक्षित कार्यकारिणी में ये थे उम्मीदवार- अनिल दुबे, आनंद मिश्रा, आलोक दीक्षित, आशुतोष दुबे, ओमप्रकाश शुक्ला, उमाशंकर चतुर्वेदी, गायत्री शुक्ला, गीतांंजलि वाजपेयी, गौरव द्विवेदी, दीपक शुक्ला, नीलेश तिवारी, पवन शुक्ला, प्रकाश वाजपेयी, प्रकाश मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, रमेश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, लोकेश वाजपेयी, विभूति शुक्ला, वंदना शुक्ला, सच्चिदानंद द्विवेदी, सतीश पांडे, सतीश दुबे, सुनीता तिवारी, संतोष शुक्ला, संस्कार पांडे, संतोष तिवारी एवं संतोश मिश्रा। Post navigation कोलारस अस्पताल में शराब पीते नजर आया वार्डबाय:मेडिकल स्टोर में फिल्मी गाने पर पर बनाई रील; CMHO बोले- कार्रवाई करेंगे सीहोर में नेशनल लोक अदालत 8 मार्च को:बिजली से जुड़े मामलों का होग निपटारा; मिलेगी 30% तक छूट, ब्याज माफी का मौका