शिवपुरी जिले के कोलारस अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वार्ड बॉय मनीष नाजगढ़ फिल्मी गाने पर शराब की बोतल और गिलास लेकर झूमता नजर आ रहा है। यह वीडियो अस्पताल के मेडिकल स्टोर का बताया जा रहा है, जहां मनीष के साथ एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा दूसरा युवक भी अस्पताल का ही कर्मचारी है। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई जानकारी के अनुसार, मनीष नाजगढ़ को अनुकंपा नियुक्ति के तहत मां के निधन के बाद उसे वार्ड बॉय की नौकरी मिली थी। लेकिन, यह पहली बार नहीं है जब मनीष विवादों में आया है, इससे पहले भी उस पर कार्रवाई हो चुकी है। उसने अपने फेसबुक अकांउट से अस्पताल में शराब पीते हुए यह वीडियाे अपलोड किया है। सीएमएचओ बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय रिशेश्वर ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। Post navigation ‘What Shama Mohamed said is correct’: TMC MP backs Congress leader’s remark on Rohit Sharma इंदौर में कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव:सभापति समेत सभी पदों पर बाबूजी पैनल की जीत, 1678 सदस्यों ने किया मतदान