दतिया पुलिस ने भगुवापुरा में सोमवार को युवती की हत्या के मामले में साक्ष्य मिटाने की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी शाकिर अली खान ने बताया कि शंकर राजपूत ने 13 जनवरी की दोपहर 3 बजे नरेंद्र उर्फ बबलू की बेटी का अपहरण किया। इसके बाद उसने युवती की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर तहसीलदार रंजीत कुशवाह की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव बरामद किया गया था। जांच में पता चला कि आरोपी की मां उर्मिला पत्नी राम नरेश राजपूत ने साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। Post navigation विजयपुर में कवि सम्मेलन:कविताओं के जरिए नशे के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश प्रसव पीड़िता को 24 घंटे तक नहीं मिला डॉक्टर:पति बोले- श्योपुर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज लेकर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया