जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को चिकित्सकीय देखभाल न मिलने का मामला सामने आया है। वार्ड 20 निवासी लक्ष्मी रेगर को उनके पति विजय रेगर प्रसव के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। महिला को अस्पताल में भर्ती कराए 24 घंटे बीत गए। इस दौरान न तो किसी डॉक्टर ने उनका चेकअप किया और न ही नर्सिंग स्टाफ ने कोई देखभाल की। पति विजय ने कई बार डॉक्टर और स्टाफ को महिला की स्थिति के बारे में बताया। लगातार अनदेखी के कारण मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंत में परिजनों ने जिला अस्पताल से डिस्चार्ज लेकर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। विजय रेगर ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।