मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंदसौर में शनिवार को सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है। जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। होली के बाद गर्मी बढ़ेगी और महीने के आखिरी दिनों में हीट वेव का असर महसूस होगा। मार्च में बारिश सामान्य से कम होगी भोपाल मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि मार्च में बारिश सामान्य से कम होगी। साथ ही तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मार्च से ही प्रदेश में लू चलने लगेगी। 15 मार्च के बाद बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15-20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान लगाया है। अप्रैल-मई में इसका असर ज्यादा हो सकता है, जिससे 30-35 दिन तक गर्म हवाएं चल सकती हैं। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 15 मार्च के बाद जब शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा, तब गर्म हवाओं का असर महसूस होगा। Post navigation Bus service begins in insurgency-hit Chhattisgarh’s last village Pamed राजगढ़ में नाबालिग से शादी का दबाव बनाया:इनकार करने पर 6 लाख रुपए मांगे; जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज