राजगढ़ जिले के चितावलिया गांव में शादी के लिए दबाव बनाने के बाद 6 लाख रुपए की मांग की गई और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरयादी ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों लखन पिता कुशाल दांगी और कुशाल पिता गिरिधारी लाल दांगी ने उनकी नाबालिग बेटी के लिए शादी का प्रस्ताव रखा था। जब परिवार ने शादी से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने जबरदस्ती शादी करवाने का दबाव बनाया। बात न बनने पर उन्होंने ,झगड़े के तहत 6 लाख रुपए की मांग की और पैसे न देने पर गांव में नुकसान पहुंचाने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने किया मामला दर्ज फरियादी की शिकायत पर थाना छापीहेड़ा पुलिस ने धारा 308(3), 3(5) बीएनएस, के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छापीहेड़ा टीआई सुनील केवट का कहना है कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। Post navigation मंदसौर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज:बादलों के बीच तापमान में गिरावट, 20 मार्च के बाद बारिश की संभावना छात्रा का अपहरण कर जबरन की कोर्ट मैरिज:जैसलमेर ले जाकर कई बार किया रेप; इंजीनियर समेत दो लोगों पर केस दर्ज