सतना जिले के कोठी स्थित जय ज्योति पब्लिक स्कूल में स्कूल के डायरेक्टर और प्राचार्य के पति अजय विश्वकर्मा ने स्कूल बस की सीट फाड़ने के संदेह में 7वीं कक्षा के 12 वर्षीय छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। आरोपी अजय विश्वकर्मा भाजपा कोठी मंडल के युवा उपाध्यक्ष हैं। छात्र ने बार-बार कहा कि उसने सीट नहीं फाड़ी, लेकिन स्कूल संचालक ने उसकी एक न सुनी। घटना शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। परिजन छात्र को लेकर पहुंचे
झाली निवासी पीड़ित छात्र शाम 5 बजे घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत छात्र को लेकर कोठी थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं के साथ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। आरोपी स्कूल डायरेक्टर कोठी में एक मेडिकल स्टोर भी चलाते हैं।