मैहर में म्यूजिक अटाला आर्ट सिटी में शनिवार को संगीत संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर महीने की पहली तारीख को आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत कटनी के युवराज सिंह के शास्त्रीय गायन से हुई। उन्होंने राग शुद्ध कल्याण की प्रस्तुति दी। इसके बाद रेशम चौधरी ने तीन ताल 16 मात्रा में शोलो तबला वादन प्रस्तुत किया। नंदिनी पटेल ने कथक नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथि कलाकार आरिफ तनवीर ने राग रागेश्वरी छोटा ख्याल, भजन और गजल की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पंडित रोहित तिवारी, सपना नामदेव, रमाकांत त्रिपाठी, रामाशंकर त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला और अंबिकेश चौधरी ने संगत की। कार्यक्रम में कलेक्टर रानी बाटड, एसडीएम विकास सिंह, सतीश मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, उत्तम पांडे और जयंत जैन समेत शासकीय संगीत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य और संगीत प्रेमी नगरवासी उपस्थित रहे। Post navigation स्कूल-बस की सीट फाड़ने के संदेह में छात्र को पीटा:भाजपा नेता और स्कूल डायरेक्टर ने 12 साल के छात्र को डंडे से मारा Champions Trophy: Why India vs New Zealand is not a meaningless match