ग्वालियर| माधव नगर कम्युनिटी हाल में चल रहे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शनिवार को सुबह जहां एक हजार श्रद्धालुओं ने आहुति दी, वहीं शाम को दीपयज्ञ में दो हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। यज्ञ का आयोजन माधव नगर समिति एवं भगवती महिला मंडल हरिशंकरपुरम ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशन में भारतीय शक्तिपीठ तानसेन नगर शाखा के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन देव आवाहन के साथ महायज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ का संगीतमय संचालन शांतिकुंज प्रशिक्षित पांच सदस्यीय टीम जिसमें लक्ष्मण सिंह टोली नायक, रणवीर सिंह, संतोष सिंह, रूपनारायण दुबे, प्रमोद कुमार ने किया। देव पूजन नवल गुप्ता, राजेश पंड्या ने सप|ीक किया। कलश पूजन अनिल गुप्ता, मुरारी सिंहल ने तो सब्रतो भद्र पूजन डॉ. विष्णु अग्रवाल, डॉ. आर एस शर्मा, पियूष गुप्ता, आरएन कठ्ठल अनिल पहाड़िया, रामबाबू गुप्ता, राजेश सेठ ने सप|ीक किया। शाम को यज्ञ स्थल पर दीपमहायज्ञ का शुभारंभ श्रीराम शर्मा आचार्य के भावनात्मक यज्ञ दीपक के माध्यम से हुआ। इसमें 2000 दीपकों एवं रंगोली से यज्ञ स्थल एवं मंदिर को सजाया गया।